Well Sunk : कुआं धंसने से दो ग्रामीण दबे, बचाव दल ने सुरक्षित निकाला!

अलीराजपुर जिला प्रशासन की तत्परता से दोनों की जान बची!

709

Well Sunk : कुआं धंसने से दो ग्रामीण दबे, बचाव दल ने सुरक्षित निकाला!

Alirajpur : जिले के ग्राम अंधारकच में कुआं धंसने से दो लोगों की जान पर बन आई। लेकिन, कलेक्टर अभय बेडेकर की तत्परता से तत्काल राहत और बचाव कार्य प्रारंभ हुए और उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। यह कुआं राजन नाम के ग्रामीण का है। नवागत कलेक्टर स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे।

WhatsApp Image 2023 07 14 at 17.40.56

जानकारी अनुसार अंधारकच के पटेल फलिया में दो ग्रामीणों के कुए पर काम करने के दौरान कच्चा हिस्सा धंस गया। इससे दो ग्रामीण राजन पितजन सिंह (28 साल) और सुखराम पिता हिरिया (32 साल) निवासी पटेल फलिया मिट्टी धंसने से कमर तक दब गए। दोनों को बाहर निकाल लिया गया है। कलेक्टर बेड़ेकर ने बताया है कि कुएं में फंसे दूसरे ग्रामीण को भी बचा लिया गया है और उसे आवश्यक चिकित्सा दी जा रही है!

घटना की सूचना मिलते ही सरपंच धूल सिंह ने सोंडवा थाना प्रभारी को सूचना दी। जानकारी कलेक्टर को मिली तो उन्होंने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करवाया। गुजरात के छोटा उदयपुर से बचाव दल संसाधनों के साथ पहुंच गया।

देखिए वीडियो-

कमिश्नर ने गुजरात से मदद ली

घटना आज सुबह 9 बजे की है। यह गांव अलीराजपुर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर गुजरात की सीमा पर बसा है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर प्रशासनिक अमले के साथ वहां पहुंचे और कमिश्नर डॉ पवन कुमार शर्मा को भी इसकी जानकारी दी। कमिश्नर ने गुजरात में निकटवर्ती NDRF की टीम से संपर्क किया और वहां की टीम भी तत्परता से पहुंच गई।

बचाव कार्य के बारे में कलेक्टर ने बताया कि इस कुएं के एक और दीवार थी जिसके धंसने की आशंका थी। इस कारण यहां मशीनों से खुदाई नहीं की जा सकती थी। यह एक बड़ी चुनौती थी और पूरी सावधानी के साथ वहां धंसी मिट्टी को निकाला गया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया और खुरपी से भी मिट्टी निकाली गई। कलेक्टर ने बताया कि कुएं में फंसे दूसरे व्यक्ति राजन को भी सुरक्षित निकाल लिया गया।