Act of Drunken Groom : दूल्हे ने साली को वरमाला पहनाई, साली ने थप्पड़ों से नशा उतार दिया!

दूल्हा बुरी तरह से नशे में धुत था, उसे खुद नहीं पता कि वह क्या कर रहा!

1420

Act of Drunken Groom : दूल्हे ने साली को वरमाला पहनाई, साली ने थप्पड़ों से नशा उतार दिया!

Jaipur : शादियों में जीजा-साली नोकझोंक सामान्य बात है। लेकिन, ये मामला कुछ अलग है। इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। ये बात थोड़ी पुरानी है, पर इसे वायरल वीडियो ने इसे ताजा बनाए रखा है। मंच पर वरमाला के समय दूल्हा अपनी दुल्हन के बजाए पास खड़ी साली को वरमाला पहना देता हैं। ये मजाक में नहीं किया, बल्कि नशे की मदहोशी में दूल्हे ने किया। इसके बाद साली ने वहीं उसकी जमकर पिटाई कर दी।

शादी-ब्याह से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन में मारपीट हो जाती है, तो कभी दूल्हा अपनी ही सास से विवाह कर लेता हैं। अब ऐसा ही एक और मजेदार वीडियो सामने आया हैं। इस घटना के बाद शादी का क्या हश्र हुआ ये नहीं पता चला!

WhatsApp Image 2023 07 14 at 17.13.51

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियों में दूल्हा स्टेज पर आता हैं। पास में दुल्हन खड़ी होती हैं, वहीं साली भी पास ही में खड़ी रहती है। वरमाला का समय होता है, तो दुल्हन दूल्हे के गले में वरमाला डालती हैं। इसके बाद दुल्हन देखती रह जाती है और दूल्हा लड़खड़ाते हुए अपनी ही साली को वरमाला पहना देता है। दूल्हे की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह जाता हैं। इसके बाद दुल्हन गुस्से में भड़क उठती हैं। मौजूद रिश्तेदार भी यह नजारा देखकर नाराज हो जाते हैं।

दुल्हन एक-दो बार हिम्मत करके उस अपनी बहन को रोकने की कोशिश भी करती है। लेकिन, वो तब भी नहीं रुकती और एक और जोरदार थप्पड़ जमा देती है, वो भी दूल्हे का सिर झुकाकर। इसके बाद दुल्हन कुछ कहती है, तो दूल्हा नशे में झूमता हुआ साली के गले में पड़ी वरमाला उतार लेता है और उससे हाथ जोड़कर माफी मांगता नज़र आता है।
ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि दूल्हा बुरी तरह से नशे में धुत था। उसे खुद नहीं पता कि वह क्या कर रहा हैं। दूल्हे की इस हरकत के बाद वहा मौजूद हर कोई भड़क जाता हैं। इस वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा वो है, जब थप्पड़ खाने के बाद दूल्हा सिर को झटकते हुए अपना नशा उतरने का इशारा देता है। यानी उसे तब समझ में आता है कि कोई उसकी थप्पड़ों से आवभगत कर रहा है।