Western Railway’s New GM: पश्चिम रेलवे को मिला नया महाप्रबंधक, विवेक कुमार गुप्ता को मिली जिम्मेदारी

535

Western Railway’s New GM: पश्चिम रेलवे को मिला नया महाप्रबंधक, विवेक कुमार गुप्ता को मिली जिम्मेदारी

मुंबई। पश्चिम रेलवे को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ अधिकारी विवेक कुमार गुप्ता IRSE को पश्चिम रेलवे का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। उन्होंने अशोककुमार मिश्र का स्थान लिया है, जो जून माह में सेवानिवृत्त हुए थे।

Screenshot 20250711 224944 243

विवेक कुमार गुप्ता भारतीय रेलवे के अनुभवी अधिकारी हैं और अब तक विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिम रेलवे को और अधिक आधुनिक, यात्री सुविधाओं से युक्त और कुशल संचालन की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

DoPT द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गुप्ता की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

गौरतलब है कि पश्चिम रेलवे मुंबई से लेकर गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक फैला हुआ है, जो देश की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रेलवे जोनों में से एक माना जाता है। नई नियुक्ति से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद की जा रही है।