जब छिंदवाड़ा में हुआ थ्री इडियट फ़िल्म जैसा मामला, शादी के मंडप से कूदती है दुल्हन, दूल्हे के सामने प्रेमी को पहनाती है वरमाला

20

जब छिंदवाड़ा में हुआ थ्री इडियट फ़िल्म जैसा मामला, शादी के मंडप से कूदती है दुल्हन, दूल्हे के सामने प्रेमी को पहनाती है वरमाला

    प्रवीण दुबे

468297463 10234618236942325 8401225275252741221 n

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में थ्री इडियट फिल्म से मिलता-जुलता मामला सामने आया है। जहां दुल्हन मेहमानों की भीड़ के बीच दूल्हे की जगह अपने प्रेमी के गले में माला डाल देती है और उससे लिपट जाती है। फिर यहां से नई कहानी शुरू होती है।  छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव का है. घटना 27 और 28 अप्रैल रात की है. जानकारी के मुताबिक, परासिया से एक युवक बड़े अरमानों के साथ अपनी बारात लेकर मुजावर पहुंचा था. 

ये तस्वीरें छिंदवाड़ा जिले की हैं…दूल्हा-दुल्हन माला लेकर खड़े हैं..पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे हैं..दुल्हन से जैसे ही कहा जाता है कि दूल्हे को वरमाला पहनाइए, वो मंच से कूदती है और मंच के सामने पहले से मौजूद प्रेमी का हाथ पकड़ कर भाग जाती है…थ्री इडियट फ़िल्म में भी ऐसे ही शादी के मंडप से दुल्हन बनी करीना को भगा ले गया था उसका दोस्त..हालाँकि वो प्रेमी नहीं था बल्कि लड़की के प्रेमी से मिलवाने के लिए भगाया था…ऐसा करने वाली लड़कियों से एक अनुरोध है कि “लड़कियो…. ऐसा मत किया करिए…आप दूल्हे के सामने प्रेमी संग भागने का हौसला रख रही हैं यानी आप डरी हुई तो नहीं हैं..आप दिलेर हैं…तो ये दिलेरी शादी के चार-पांच दिन पहले या शादी के दिन तक दिखा देती..

आपकी मर्जी के विपरीत यदि परिवार शादी करवा रहा था, तो ये दिलेरी पहले दिखा देना था..हक़ है आपको अपनी मर्जी का जीवन चुनने का..मगर माँ-बाप की ऐसी बेईज्जती करके तो मत भागो…अब ये तमाशा देखने के बाद परिवार पर क्या बीत रही होगी…” और परिवारों से भी अनुरोध है कि यदि बेटी नहीं चाहती तो जबरदस्ती शादी करके न उसका जीवन नरक बनाओ और ना ही ऐसी बदनामी झेलो…

अब आगे कहानी ये है कि दूल्हा अपने परिवार को लेकर आया… पुलिस में एक शिकायत दी और बारात लेकर लौट आया…लड़की के परिजनों ने उसके आशिक़ को पकड़ा तबियत से पीटा, आशिक़ महोदय दर्द-ए-दिल, दर्द-ए-बदन, दर्द-ए-कमर लेकर अपने घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और लड़की अपने उन्हीं माता-पिता के यहाँ रह रही है जिनकी पगड़ी उसने सरे राह उछाली थी… इस तरह कहानी के एक हिस्से का अभी तो अंत हुआ..अगली कड़ी का इंतज़ार है