Who Will be CS Haryana: 1990 बैच के 5 IAS अधिकारी रेस में, अनुराग रस्तोगी सबसे आगे

262

Who Will be CS Haryana: 1990 बैच के 5 IAS अधिकारी रेस में, अनुराग रस्तोगी सबसे आगे

 

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी को सोमवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने के साथ ही राज्य सरकार ने उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। विवेक जोशी 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं।

 

नए मुख्य सचिव का चयन 1990 बैच के पांच IAS अधिकारियों- सुधीर राजपाल, सुमिता मिश्रा, अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण और राजा शेखर वुंडरू में से होने की उम्मीद है । सूत्रों के अनुसार, रस्तोगी इस पद के लिए सबसे आगे हैं , हालांकि वे 30 जून, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

 

वर्तमान में, सभी पांच अधिकारी अलग-अलग विभागों में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं- राजपाल स्वास्थ्य विभाग में, मिश्रा गृह विभाग में, रस्तोगी वित्त विभाग में, शरण पर्यावरण विभाग में और वुंडरू कृषि विभाग में। वरिष्ठता के मामले में राजपाल सबसे ऊपर हैं, उसके बाद मिश्रा हैं।

 

राजपाल 30 नवंबर, 2026 को, मिश्रा 31 जनवरी, 2027 को, शरण 31 अगस्त, 2025 को और वुंडरू 31 जुलाई, 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।

 

जोशी 31 अक्टूबर को टीवीएसएन प्रसाद की सेवानिवृत्ति के बाद नवंबर 2024 से हरियाणा के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर उन्हें 26 अक्टूबर, 2024 को हरियाणा वापस भेज दिया गया और बाद में इस पद पर नियुक्त किया गया।