Who will be new Principal Scientific Advisor in GoI? भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

703

नई दिल्ली ब्यूरो

भारत के नये प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार बनने के लिए अटकलों के साथ ही जोड़तोड़ भी शुरू हो गई है। इस पद पर तैनात के. विजय राघवन का बढा हुआ कार्यालय इस महीने की दो तारीख को समाप्त हो गया। वे 2018 से इस पद पर थे।

सूत्रों की मानें तो फिलहाल तीन वैज्ञानिक दौड में शामिल बताए जा रहे हैं। ये हैं – आशुतोष शर्मा, शैलैष नायक और डा शेखर मांडे। शर्मा रिटायर्ड विज्ञान तथा तकनीक सचिव हैं। इसरो. वैज्ञानिक नायक भी पहले पृथ्वी विज्ञान के सचिव रहे है। डा मांडे वर्तमान में सी एस आई आर के महानिदेशक हैं और इसी महीने रिटायर हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अब संसद का बजट सत्र भी समाप्त हो गया है, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि सरकार अब इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बारे में फैसला ले सकती है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि आशुतोष शर्मा का पलड़ा भारी लग रहा है। सचिव रहते हुए उन्होंने कई प्रभावी काम पूरे करवाए थे जिसके इनाम के रुप में उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था।