WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Wife Not Give Marital Happiness : पत्नी पर दांपत्य सुख नहीं देने का आरोप, पत्नी ने कहा पति तो शराबी!

उड़िया अभिनेत्री और सांसद पति के बीच दिलचस्प विवाद, मामला कोर्ट में

WhatsApp Image 2022 06 03 At 6.46.12 PM 696x398

Wife Not Give Marital Happiness : पत्नी पर दांपत्य सुख नहीं देने का आरोप, पत्नी ने कहा पति तो शराबी!

Bhuneshwar : एक अभिनेत्री पत्नी और अभिनेता से सांसद बने पति के बीच एक नया विवाद इन दिनों चर्चा में है। ये अभिनेत्री है उड़िया फिल्मों की एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शिनी और नेता हैं अनुभव मोहंती।

अनुभव बीजेडी (Biju janata dal) सांसद हैं। इन दोनों के बीच तलाक का मामला खासी चर्चा में है। 2014 में दोनों की शादी हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों में तकरार शुरू हो गई।

Wife Not Give Marital Happiness Wife Not Give Marital Happiness

पति को शिकायत है कि पत्नी उन्हें स्वाभाविक दांपत्य जीवन की अनुमति नहीं देती! जबकि, पत्नी का कहना है कि अनुभव शराबी है।

मामला कोर्ट पहुंच गया, जिस पर हाल ही में कोर्ट ने एक आदेश दिया। इस मामले में ओडिशा के कटक जिले की SDJM कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

Wife Not Give Marital Happiness

कोर्ट ने वर्षा प्रियदर्शिनी को पति अनुभव मोहंती का घर खाली करने का निर्देश दिया। वहीं, कोर्ट ने मोहंती को हर महीने वर्षा को 30 हज़ार की आर्थिक सहायता देने का भी निर्देश दिया।

अनुभव मोहंती ने पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी वो यौन संबंधों और स्वाभाविक दांपत्य जीवन की अनुमति नहीं देती।


Read More… फिल्म समीक्षा : सम्राट पृथ्वीराज केसरिया झंडा लिए जुबां केसरी वाले ‘सम्राट पृथ्वीराज’ 


मोहंती ने कहा कि वर्षा के साथ शारीरिक अंतरंगता स्थापित करने के गंभीर प्रयासों के बाद हमेशा निराशा मिली।

जबकि, वर्षा की और दायर याचिका में अनुभव पर मां बनने के अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया। साथ ही साथ वर्षा ने आरोप लगाया कि अनुभव आदतन शराबी हैं।

सांसद अनुभव मोहंती पिछले कई महीनों से अपनी निजी जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया पर बातें कह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर के माध्यम अपने पत्नी के साथ यौन संबंध का भी जिक्र किया।

मोहंती ने कहा था कि पिछले आठ सालों से वे अपनी पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी के साथ पारिवारिक कलह के चलते शारीरिक संबंध नहीं बना सके हैं।


Read More… Interesting Love Story Of Amitabh And Jaya: आज ही के दिन बंधन में बंधे थे अमिताभ और जया, उनकी लव स्टोरी है दिलचस्प और एकदम फिल्मी


मोहंती के मुताबिक, इन दिनों मैं और मेरा पूरा परिवार पत्नी वर्षा की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहा है। मेरा राजनीतिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी पत्नी से तलाक चाहता हूं, लेकिन अभी यह फैसला कोर्ट में है।

मोहंती के बाद वर्षा प्रियदर्शिनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए सांसद पति अनुभव मोहंती पर घरेलू हिंसा और नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाया।

साथ ही एक्ट्रेस वर्षा ने भी पति अनुभव मोहंती के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है।