Without Ticket Passengers : पश्चिम रेलवे ने तीन महीने में बिना टिकट यात्रियों से 50 करोड़ वसूले!

रतलाम मंडल ने भी 6.14 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला!

661

Without Ticket Passengers : पश्चिम रेलवे ने तीन महीने में बिना टिकट यात्रियों से 50 करोड़ वसूले!

आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम रेलवे ने कई व्यवस्थाएं की है। इनमे सभी छ: मंडलों की सभी श्रेणी की ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गहन टिकट जांच अभियान चलाए गए। पश्चिम रेलवे ने तीन महीनों में बिना टिकट यात्रियों से निर्धारित टिकट राशि और जुर्माने के रूप में 50.83 करोड़ रुपए की राशि वसूली।

पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्‍य अधिकारियों की निगरानी में जांच टीम ने अप्रैल से जून 2023 तक कई टिकट जांच अभियान चलाए गए। इसमें 50.83 करोड़ रुपए की राशि वसूल की गई, जिसमें रतलाम मंडल द्वारा वसूले गए 6.14 करोड़ रुपए भी शामिल है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्‍न खंडों पर मेल, एक्‍सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों में चलाए गए जांच अभियान में अप्रैल में 1.74 करोड़, मई में 2.47 करोड़ एवं जून में 1.93 करोड़ का जुर्माना वसूल किया गया। इन तीन म‍हिनों में 97932 प्रकरणों में 48096 बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इनसे 6.14 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।