WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dispute With Traffic Police : ट्रैफिक पुलिस से विवाद करने वाली महिला रिहा, युवक को जेल भेजा

ndore : विजय नगर इलाके में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से से झूमाझटकी करने वाले दंपति पर विजय नगर थाने में केस दर्ज हो गया। दोनों को पुलिस ने सबक भी सिखाया। युवक को जेल भेज दिया गया। इस युवक ने ट्रैफिक जवान के साथ हाथापाई की थी।

महिला को तो पुलिस ने रात में ही छोड़ दिया, पर उसके पति सोहेल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में पहले से 3 प्रकरण दर्ज है। ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ हेड कांस्टेबल रंजीत बहादुर सिंह ठाकुर गुरुवार की शाम भमोरी प्लाजा तिराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान एक्टिवा नंबर का चालक और उसकी महिला साथी गलत तरीके से ट्रैफिक में घुसे। सिपाही ने रोका तो दोनों विवाद करने लग गए। युवक की महिला साथी ने तो रणजीत बहादुर से मोबाइल तक छीनने की कोशिश की।

दोनों को तुरंत ही पुलिस ने मौके से पकड़ लिया था। उनकी पहचान सोहेल कुरेशी निवासी साउथ थोड़ा और उसकी पत्नी अल्फिया के रूप में हुई थी। सोहेल पर कोतवाली थाने में 3 केस दर्ज है। थाने में दोनों पति-पत्नी हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे। उनकी खातिरदारी भी की गई। महिला को तो कल शाम थाने से ही छोड़ दिया गया इधर सोहेल को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल पहुंचा दिया गया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों ने आरोपी दंपत्ति को सबक सिखाने की अपील भी सोशल मीडिया पर की थी।