Work Distribution: CM रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त,GAD, प्रवेश वर्मा को PWD, जानिए अन्य मंत्रियों को कौन सा विभाग मिला!

382

Work Distribution: CM रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त,GAD, प्रवेश वर्मा को PWD, जानिए अन्य मंत्रियों को कौन सा विभाग मिला!

 

नई दिल्ली: दिल्ली में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ 6 विधायकों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. वहीं अब इन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है.

दिल्ली में रेखा गुप्ता के साथ-साथ प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, पंकज सिंह, रविंद्र इंद्राज और कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली है.

*किसे मिला कौनसा विभाग?* 

रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री

वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), महिला एवं बाल विकास (WCD), सेवाएं, राजस्व, भूमि और भवन, सूचना एवं जनसंपर्क (I&PR), सतर्कता, प्रशासनिक सुधार (AR). अन्य कोई भी विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किया गया है.

 *प्रवेश साहिब सिंह, मंत्री* 

लोक निर्माण विभाग (PWD), विधान मामलों, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (I&FC), जल, गुरुद्वारा चुनाव

*आशीष सूद, मंत्री* 

गृह, विद्युत, शहरी विकास (UD), शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा

 *सरदार मंजींदर सिंह सिरसा, मंत्री*

खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, उद्योग

*रविंदर सिंह (इंद्राज), मंत्री* 

सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सहकारिता, चुनाव

 *कपिल मिश्रा, मंत्री* 

विधि एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा विभाग, पर्यटन विभाग

 *डॉ. पंकज कुमार सिंह, मंत्री* 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी