World Sight Day 2023: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें डॉक्टर के बताए ये खास व्यायाम

647

World Sight Day 2023: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें डॉक्टर के बताए ये खास व्यायाम

आंखे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। आज के समय में जब हम अपना अधिकांश समय लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन को देखने में बिताते है, तो आंखे सीधे तौर पर प्रभावित होती है।

खराब खानपान, अनियमित लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और तनाव जैसे कारणों से भी आंखों पर असर पड़ता हैं। दुनियाभर में 12 अक्टूबर को वर्ल्ड साइट डे मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य मकसद है कि लोगों के आंखों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया जा सकें। आंखों की परेशानी को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हमारी बढ़ती डिजिटल दुनिया में, जहां स्क्रीन और डिवाइस हमारी जिंदगी पर हावी हो चुके हैं, इस लिहाज से भी यह दिन और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए स्वस्थ खानपान के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके साथ ही आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए कुछ व्यायाम किए जा सकते हैं। इन व्यायाम को जानने के लिए हमने बात की आई-क्यू हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर अजय शर्मा से।

पामिंग

पामिंग व्यायाम को करने से तनाव और थकान को कम करने में मदद मिलती है और आंखों के आसपास की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इस व्यायाम को करने के लिए हथेलियों को आपस में रगड़ें और उन्हें फिर अपनी आंखें बंद करके हथेलियों को गाल पर रखें। उसके बाद हाथों को आंखों पर रखें और 3-5 मिनट तक गहरी सांस लें।

ब्लिंकिंग

स्क्रीन और डिजिटल उपकरणों पर समय बिताने से पलक झपकने की गति धीमी हो जाती है और इससे पैदा हो जाती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए ब्लिंकिंग व्यायाम किया जा सकता है। इसको करने के लिए आंखों को बंद 2 से 3 सेकेंड तक बंद करके रखें। फिर उन्हें धीरे-धीरे खोलें। ऐसा 4 से 5 बार करें। यह एक्सरसाइज करने से आंखों में नमी बनी रहती है।

20-20-20 रूल

डिजिटल डिवाइस से पैदा हुए तनाव को कम करने के लिए 20-20-20 रूल व्यायाम को भी किया जा सकता है। इसको करने से कम होने के साथ रोशनी भी बढ़ती है। इसको करने के लिए 20 मिनट काम करने बाद 20 सेकंड तक लगभग 20 फुट दूर किसी चीज को देखें। ऐसा करने से आपको स्क्रीन से ब्रेक भी मिलेगा।

आई रॉल

अगर आप भी आंखों की थकान से परेशान हैं, तो आई रॉल व्याम आपके लिए है। इसको करने के लिए आंखों को पहले एक दिशा में धुमाएं। उसके बाद आंखों को थोड़ा आराम दें, फिर आंखों को दूसरी दिशा में घुमाएं। ऐसा करने से नींद आने में भी मदद मिलेगी।

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए इन व्यायाम को किया जा सकता हैं। लेकिन यदि आप लगातार आंख संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं तो नियमित तौर पर आंखों की जांच कराने या चिकित्सक से राय लेने की बाद ही इन व्यायाम को करें

दृष्टि दिवस पर विशेष: आंखे दिल का है आईना