Kaavy Gosthee Organized by Bavisa Brahmin Pratibha Manch:”ब्राह्मणों का कर्म है लेखन करना क्योंकि साहित्य मस्तिष्क के प्रबोधन और बुद्धि के परिमार्जन का परिणाम है.”

1613

Kaavy Gosthee Organized by Bavisa Brahmin Pratibha Manch: “ब्राह्मणों का कर्म है लेखन करना क्योंकि साहित्य मस्तिष्क के प्रबोधन और बुद्धि के परिमार्जन का परिणाम है.”

 बावीसा ब्राह्मण प्रतिभा मंच द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया . कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहजयोग इन्दौर संस्था के वरिष्ठ संयोजक श्री अनिल तिवारी  ने रखे कहा कि आत्मसाक्षात्कार से प्रकाशित आत्मा पर शारदा देवी का आशीष जागृत होता है। आशीर्वादित साहित्यकार ऐसे कालजयी साहित्य की रचना करता है जो समाज का सच्चा मार्गदर्शन कर सके।

श्री मां निर्मला देवी सहज योग केंद्र नवलखा परिसर में बावीसा ब्राह्मण प्रतिभा मंच द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सहजयोग आत्म साक्षात्कार द्वारा आध्यात्मिक ऊर्जा का जागरण कर सद् साहित्य के सृजन का संकल्प लिया गया। पश्चात कविता, गजल मालवी तथा निमाड़ी लोकगीत, गणगौर गीत, मोनोलॉग  समाज के रचनाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए ।

WhatsApp Image 2024 04 06 at 21.34.31 Bavisa Brahmin

कार्यक्रम के अध्यक्षता  निर्मला देवी योग केंद्र के प्रमुख अनिल तिवारी जी ने की। मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. दीपा मनीष व्यास एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी रहे। विशिष्ट अतिथि बावीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री विनय पुराणिक तथा अखिल भारतीय  बावीसा ब्राह्मण समाज के महामंत्री पंडित मनोज व्यास थे।

पलाश का फूल :चर्चित कवि श्री रमेश चन्द्र शर्मा की तीन कविता 

अनवरत रहे प्रकृति वंदन- पंडित दीनानाथ व्यास स्मृति प्रतिष्ठा समिति के तत्वावधान में पर्यावरण पर अनूठी गोष्ठी

WhatsApp Image 2024 04 06 at 21.30.51

मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. दीपा मनीष व्यास ने कहा कि जिस समाज में साहित्य का विस्तार होता है वह समाज उत्तरोत्तर प्रगति करता हुआ राष्ट्र निर्माण की नींव को निरंतर प्रगाढ़ करता है।

WhatsApp Image 2024 04 07 at 08.54.23

सारस्वत अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी जी ने कहा ब्राह्मणों का कर्म है लेखन करना क्योंकि साहित्य मस्तिष्क के प्रबोधन और बुद्धि के परिमार्जन का परिणाम है। उन्होंने बावीसा प्रतिभा मंच को बहुत शुभकामनाएं, बधाई देते हुए सभी रचनाकारों की रचनाओं को बेहद सराहा। कार्यक्रम का स्वागत भाषण संस्था की संयोजक अध्यक्ष सुषमा राजनिधि’ ने दिया तथा डॉक्टर प्रणव श्रोत्रिय ने प्रतिभा मंच की स्थापना, उद्देश्य और संपादन पर  विचार रखें।

WhatsApp Image 2024 04 06 at 21.30.55

रचनाकारों में रंजना शर्मा सुमन ने हिंदी भाषा पर कविता पढ़ी। नंदिनी शर्मा, प्राची पांडे, वंदना शास्त्री ने भी कविताएं सुनाई। इन्दौर के शान- ए-गज़ल विकास जोशी ‘वाहिद’ ने गजल की प्रस्तुति से सबको प्रभावित किया। प्रज्ञा श्रोत्रिय ने संजा गीत सुनाये।  प्रसिद्ध कलाकार चंद्र मोहन पाठक ने  मोनोलॉग द्वारा अलग-अलग नेताओं की आवाज निकाल कर सबको गुदगुदाया,। कुमुदिनी दुबे ने निमाड़ी रचना का प्रस्तुतीकरण दिया।

OTT platform Disney+Hotstar:’Baipan Bhari Deva’ यह कथा पारिवारिक जीवन की एक तस्वीर है! 

रुचि व्यास ने सुमधुर आवाज में गजल गाई। रचना व्यास, वंदना शर्मा, मंगला पांडे , सुयोग मुंशी तथा जितेंद्र पांडेय ने भी अपनी रचनाओं से सबको बेहद प्रभावित किया। वंदना मुंशी सुभद्रा पुराणिक और साधना पुराणिक ने सामूहिक गुरु वंदना से सबको भाव विभोर कर दिया अंत में आभार वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र शर्मा ने माना।इस अवसर पर कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रही लेखिका  डॉ . आरती दुबे को साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश से काव्य कृति प्रकाशन पर समाज द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

डॉ . आरती दुबे की रिपोर्ट 

Taylor Bird,घोसलों का विज्ञान: टेलर बर्ड की सिलाई कला , पत्तों को चोंच से सीलकर बनाया घोंसला 

संस्मरण ;यादों की गली में हैं कुछ यादें शरद पूर्णिमा की —-