Double Murder in Kanpur: कानपुर दोहरे मर्डर से दहला, पिता ने ही काटा 11 साल की जुड़वां बेटियों का गला.

129

Double Murder in Kanpur:कानपुर दोहरे मर्डर से दहला, पिता ने ही काटा 11 साल की जुड़वां बेटियों का गला

  उत्तर प्रदेश के कानुपर जिले में एक पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बेरहमी से दोनों बेटियों का गला रेत दिया. दोनों मासूम बेटियों के नाम रिद्धि-सिद्धि थे. सूचना पर पुलिस जब अपार्टमेंट में पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई. कमरे में खून ही खून फैला था और मासूम बच्चियों के शव पड़े थे.

जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र में स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट की है. पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अभिरंजन मिश्रा अपनी तीन बच्चों और पत्नी के साथ रहता है. पारिवारिक कलह के चलते वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था. शनिवार रात को खाना खाने के बाद अभिरंजन अपनी दो जुड़वा बेटियों के साथ कमरे में सोने चला गया था, जबकि उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी. रात में पिता अभिरंजन ने 11 साल की दोनों बेटियों रिद्धि और सिद्धि की गला काटकर हत्या कर दी.

 

सुबह 4.30 पुलिस को मिली सूचना 
.रविवार सुबह करीब 4.30 बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली. नौबस्ता थाना की पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस जब कमरे में दाखिल हुई तो वहां खून की खून फैला था. जानकारी लगने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ 

डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी अभिरंजन मिश्रा एमआर का काम करता है. पारिवारिक कलह के चलते वह तनाव था. दोनों बच्चियों की हत्या का कारणों जानने के लिए पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है. जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा. बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि क्या वह अपनी पत्नी और बेटे की भी हत्या करना चाहता था. क्या दूसरे कमरे में सोने के कारण उनकी जान बच गई

J&K Bus Accident: उधमपुर बस हादसे में 21 लोगों की मौत,कई घायल