WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: मानसून महाराष्ट्र पहुंचा, 28 जून से मुंबई में लगातार बारिश, शक्तिशाली चक्रवात 200km की रफ्तार पकड़ेगा,MP में 26 जून से मानसूनी बारिश

4

Weather Update: मानसून महाराष्ट्र पहुंचा, 28 जून से मुंबई में लगातार बारिश, शक्तिशाली चक्रवात 200km की रफ्तार पकड़ेगा,MP में 26 जून से मानसूनी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

सबसे तेज और शक्तिशाली चक्रवातों में शुमार हो रहा है चक्रवात “मेंक्खला”। इसका जन्म 18 जून को फिलीपींस के समुद्र इलाके में गुआम आइलैंड के पास 45 km प्रति घंटे की रफ्तार से शुरू हुआ और ये अगले 24 घंटों में ही 45 से 85 km की गति में बदला। 20 जून से यह 100km की रफ्तार में आया और अब अगले 36 घंटों में यह दुगनी गति 205 km की रफ़्तार में होगा तथा 26 जून तक यह ताइपे से होकर जापान तक पहुंच जाएगा।

इस चक्रवात के प्रभाव से भारत के मानसून को भी ताकत मिलेगी जब इसकी हवाओं के असर से बादल म्यांमार से टर्न लेकर बंगाल की खाड़ी में बढ़ते जाएंगे।

इधर भारत में अब मानसून की रफ्तार को बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पूर्वी राज्यों में सक्रियता बढ़ रही है। आज तेलंगाना, आंध्रा में भारी बारिश होगी। छग, उड़ीसा, सहित दक्षिण राज्यों में बारिश होगी। महाराष्ट्र में मानसून प्रवेश कर रहा है। अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश होगी। मुंबई में अगले सप्ताह से 6/7 दिन तक भारी बारिश का योग बन रहा है।

मध्य प्रदेश में अभी पश्चिमी और पूर्वी हवाओं संग बादलों का घालमेल चल रहा है। आज भी खासे बादल होंगे और कहीं भी तेज हवाओं से बारिश की संभावना रहेगी। प्रदेश में मानसून की जमावट 23/24 जून से शुरू होगी और 26 जून से मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो सकेगा। माह के अंत में भारी बारिश भी हो सकती है।

उत्तर भारत के राज्यों में आज बारिश की संभावना है। हरियाणा। दिल्ली में भारी बारिश होगी। आंशिक असर पूर्वी राजस्थान और यूपी में होगा। बिहार, झारखंड, बंगाल सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।