नगरपरिषद की बैठक के दौरान विधायक एवं ईओ में बहस,ईओ अनीता कुशवाह सस्पेंड, देखिये वीडियो

46

नगरपरिषद की बैठक के दौरान विधायक एवं ईओ में बहस,ईओ अनीता कुशवाह सस्पेंड,देखिये वीडियो

भरतपुर :

 राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना नगर परिषद की एक बैठक के दौरान विधायक ऋतु बनावत और नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी (ईओ) अनीता कुमारी के बीच तीखी बहस हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कुमारी को बाद में निलंबित कर दिया गया

 जिले की बयाना विधायक ऋतु बनावत से विवाद के बाद बयाना नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (EO) अनीता कुशवाह को निलंबित कर दिया गया है. हाल ही में नगर पालिका की समीक्षा बैठक के दौरान विधायक डॉ. ऋतु बनावत और ईओ के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. इससे पहले विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया और सफाई व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की शिकायत करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की थी.

 

विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि नगर पालिका बयाना में सफाई एवं अन्य कार्यों के टेंडर नियमों की अनदेखी कर जारी किए गए. पत्र के अनुसार कुछ निविदाओं को इस तरह संचालित किया गया जिससे एक विशेष फर्म को लाभ पहुंचाया जा सके. विधायक ने आरोप लगाया कि निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और संबंधित अधिकारियों ने नियमों का पालन नहीं किया.

बयाना पालिका EO पर गिरी निलंबन की गाज

विधायक ने अपने पत्र में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था का भी मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था कि कस्बे में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. इसके बावजूद संबंधित फर्म के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है. विधायक ने मामले में विभागीय जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी.

इसी बीच शुक्रवार को नगर पालिका में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान भी सफाई टेंडर का मुद्दा गर्मा गया. विधायक ने जब फाइलों की जांच की तो उन्होंने सफाई का ठेका लगातार एक ही फर्म को दिए जाने पर सवाल उठाए. उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आखिर बार-बार एक ही फर्म को काम क्यों दिया जा रहा है और इसकी जांच क्यों नहीं कराई जानी चाहिए. बैठक के दौरान उस समय माहौल और गरमा गया जब ईओ के भतीजे नितिन कुशवाहा ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए टिप्पणी कर दी. विधायक ने उसकी पहचान पूछी और अधिकारियों की बैठक में बीच में नहीं बोलने की बात कही. इस पर ईओ अनीता कुशवाह नाराज हो गईं और विधायक तथा ईओ के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. बातचीत का स्तर भी काफी तल्ख हो गया था. हालांकि बाद में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया.

images 4 1

विधायक ने हाल ही में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा, जिसमें उन्होंने नगर पालिका बयाना की सफाई एवं अन्य कार्यों के टेंडरों में अनियमितताओं का आरोप लगाया है. पत्र में दावा किया गया है कि कुछ निविदाएं निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना जारी की गईं तथा एक विशेष फर्म को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य किए गए. उन्होंने पूरे मामले की विभागीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

इस पूरे घटनाक्रम के बीच राज्य सरकार ने बयाना नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनीता कुशवाह को निलंबित कर दिया. स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई. हालांकि निलंबन आदेश में विभागीय कारणों का उल्लेख किया गया है, लेकिन यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब विधायक डॉ. ऋतु बनावत लगातार नगर पालिका की कार्यप्रणाली, सफाई टेंडरों में कथित अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठा रही थीं.