पीएनबी में एक करोड़ रुपए का गबन – तत्कालीन मैनेजर व डिप्टी मैनेजर निलंबित – पुलिस में एफआईआर दर्ज़ – जांच शुरू 

61

पीएनबी में एक करोड़ रुपए का गबन – तत्कालीन मैनेजर व डिप्टी मैनेजर निलंबित – पुलिस में एफआईआर दर्ज़ – जांच शुरू 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मन्दसौर । नगर के अंबेडकर चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कैलाश मार्ग स्थित शाखा में 1 करोड़ रुपए गबन का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारी की ओर से की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्कालीन मैनेजर-डिप्टी मैनेजर पर एफआईआर दर्ज की। बैंक प्रबंधन ने दोनों को निलंबित भी कर दिया।

पुलिस के मुताबिक तत्कालीन शाखा प्रबंधक (करेंसी चेस्ट) अनुज शर्मा व उप प्रबंधक उत्कर्ष घावरी सहित अन्य के खिलाफ शिकायती आवेदन पर केस दर्ज किया।

मामला मई 2025 का बताया जा रहा है। तब तत्कालीन दोनों अधिकारियों अनुज शर्मा व उत्कर्ष घावरी ने उज्जैन सर्किल हेड को लिखित रिपोर्ट भेजी थी। मामले में अधिकारियों ने जांच व भौतिक सत्यापन कराया तो पाया कि जो राशि 4 करोड़ 5 लाख होना बताई। यह 1 करोड़ रुपए कम होकर 3 करोड़ 5 लाख ही पाई गई। इसका गबन अनुज व उत्कर्ष के कार्यकाल में हुआ। जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 में अर्द्धवार्षिक सत्यापन रिपोर्ट में भी जिम्मेदारों ने राशि का कोई उल्लेख नहीं किया। पिछले दिनों बैंक की भोपाल टीम ने मामले में संज्ञान लिया था तो ये खुलासा हुआ।

इस विषय को लेकर सिटी कोतवाली थाने में पीएनबी मंदसौर के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुलहरी ने दोनों तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। इस पर अनुज शर्मा व उत्कर्ष घावरी पर केस दर्ज हुआ।

*डबल के बजाय सिंगल लॉक सिस्टम था*- जांच के दौरान टीम ने करेंसी चेस्ट से जुड़े सुरक्षा मानकों में भी गंभीर उल्लंघन पाया। यहां डबल के बजाय सिंगल लॉक सिस्टम संचालित किया था। भोपाल टीम को जांच में अन्य गड़बड़ियां भी मिली थीं बैंक में हुए गबन मामले में

*क्या है बैंक करेंसी चेस्ट ब्रांच*

बैंक की करेंसी चेस्ट आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) द्वारा अधिकृत एक सुरक्षित तिजोरी होती है। जहां बैंक शाखाओं, एटीएम को वितरण के लिए नोट, सिक्के रखे जाते हैं। यहां बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से ही एंट्री संभव हो पाती। सुरक्षा मापदंड कड़े रखे जाते हैं।

*क्या कहना है पुलिस का*

एसपी विनोद कुमार मीना का कहना है कि सिटी कोतवाली पुलिस केस में हर पहलू पर जांच कर रही है।

सिटी कोतवाली नगर निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि पंजाब बैंक मामले में बैंक अधिकारी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि नवम्बर 25 से अबतक की है इस मामले में पुलिस विवेचना शुरू कर जांच कर रहे हैं ।