10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न और हत्या के बाद बुलाई प्रेस कांफ्रेस में महिला आईजी, डीआईजीऔर एसपी का खिलखिलाता वीडियो सोशल मीडिया पर

50

10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न और हत्या के बाद बुलाई प्रेस कांफ्रेस में महिलाआईजी, डीआईजी और एसपी का खिलखिलाता वीडियो सोशल मीडिया पर

कोयंबटूर में 10 साल की एक बच्ची का यौन उत्पीड़न कर हत्या कर दी गई, जिससे राज्य में गुस्सा फैल गया। मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई का वादा किया। पुलिस ने 33 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया

तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। शहर में 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न और उसकी निर्मम हत्या की घटना के बाद हर तरफ आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं और दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इसे ‘अमानवीय और अक्षम्य’ करार देते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

पुलिस अफसरों को हंसी मजाक सूझ रहा था

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची को अगवा कर यौन शोषण और फिर हत्या को लेकर सीएम विजय सरकार विपक्ष के निशाने पर है और पूरे तमिलनाडु में ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है। इस पर पुलिस ने अपना पक्ष रखने के लिए प्रेस कांफ्रेस बुलाई जिसमें महिला आईजी, एक डीआईजी और एक एसपी हैं। इतने संवेदनशील मामले पर बात करने आए पुलिस अफसरों को हंसी मजाक सूझ रहा था। ये वीडियो वायरल हो रहा है और पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग हो रही है।


Coimbatore rape murder case

तमिलनाडु में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी

21 मई यानी गुरुवार शाम करीब 5 बजे 10 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह अचानक लापता हो गई। परिवार ने रात 8:30 बजे तक तलाश की और जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत 5 विशेष टीमें गठित की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। तकनीक की मदद से पुलिस को जल्द ही सुराग मिल गया।

जांच में पता चला कि बच्ची का अपहरण नागपट्टिनम जिले के रहने वाले 33 वर्षीय के. कार्थी ने किया था, जो पीड़ित परिवार का ही परिचित था। आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा किया और फिर एक निजी फार्म के सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। दरिंदगी की हदें पार करते हुए उसने नारियल के बाग में बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी।

गिरफ्तारी और भागने की कोशिश

पुलिस ने जब मुख्य आरोपी कार्थी को एक अपार्टमेंट में घेर लिया, तो उसने वहां से भागने की कोशिश की। पहली मंजिल से कूदने के चक्कर में उसका दाहिना हाथ और पैर टूट गया। फिलहाल उसे कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस अपराध में उसके 30 वर्षीय साथी आर. मोहन ने भी मदद की थी, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।