
12th World Yoga Day : धार्मिक आस्था के केंद्र त्रिवेणी कुंड पर विभिन्न संस्थाओं, योग प्रशिक्षकों के साथ आमजनों ने किया योगाभ्यास!
Ratlam : विश्व योग दिवस के अवसर पर शहर के अतिप्राचीन धार्मिक स्थल त्रिवेणी कुंड पर क्षेत्रीय पार्षद, स्वच्छता प्रभारी एवं समाजसेवी विशाल शर्मा के आतिथ्य तथा समाजसेवी शंकर सेन के विशेष आतिथ्य में कुंड पर योगाभभ्यास किया गया जिसमें शहर तथा क्षेत्रीय रहवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिनमें मुख्य रूप से श्री कल्याण गुरु फाउंडेशन, त्रिवेणी तैराकी ग्रुप, नवरत्न योगा ग्रुप, विधायक क्रीड़ा केंद्र, मलखंब संघ, आदर्श व्यायाम शाला, जय मां अंबे शक्ति सामाजिक सेवा समिति, जिला तैराकी संघ, श्रीराम भोग सेवा समिति, श्री बद्री नारायण सेवा समिति, श्री आदर्श कल्याण गुरु नगर समिति एवं विशाल शर्मा पार्षद स्वच्छता प्रभारी नगर पालिका निगम रतलाम ने सहभागिता की।

आयोजन के मुख्य अतिथि आदर्श व्यायाम शाला संचालक शंकर सेन (आलम), धीर योगा संस्थापक सुश्री पूर्वा जैन (PHD in YOGA), क्रीड़ा भारती मलखंब प्रांत प्रमुख जितेंद्र धूलिया, क्षेत्रीय पार्षद अक्षय संघवी, जिला तैराकी संघ प्रमुख राजा राठौड़, जिला योजना अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार, कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पूर्व प्रयोगशाला टेक्नीशियन मोहन जी बरबेले आदि मौजूद रहें। योग प्रशिक्षक के रूप में पतंजलि योगपीठ से योगिनी बहन, श्रीमती ज्योति सोनी एवं श्रीमती भगवतीलाल पांचाल ने सेवाएं दी।





