13 New Governor & LG : देश के 13 राज्यों के राज्यपाल और एलजी बदले गए!

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके को बदला गया

1399

13 New Governor & LG : देश के 13 राज्यों के राज्यपाल और एलजी बदले गए!

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों-केंद्र शासित में राज्यपाल और एलजी (लेफ्टिनेंट गवर्नर) बदल दिए। राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया, उनकी जगह नया राज्यपाल नियुक्ति किया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके को हटा दिया गया। उइके को मिजोरम की राज्यपाल बनाया गया है।

13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कमान बदल दी गई। कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर
के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।

अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को भगत सिंह कोश्यारी की जगह महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर की जगह पर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ बीडी मिश्रा को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।