2 Congress Leaders Gets Big Responsibility: कांग्रेस पार्टी ने अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को दी बड़ी जिम्मेदारी  

321

2 Congress Leaders Gets Big Responsibility: कांग्रेस पार्टी ने अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को दी बड़ी जिम्मेदारी  

गोपेन्द्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी सौंपी हैं। अशोक गहलोत को गांधी परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट अमेठी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायबरेली का सीनियर ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया है।

IMG 20240506 WA0088

इधर अशोक गहलोत ने अपने सोशल हैंडल पर एक बयान जारी कर अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर तोड़फोड़ को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं भाजपा की हार की बौखलाहट का स्पष्ट प्रमाण है। गहलोत ने मांग की कि उत्तर प्रदेश पुलिस को इस घटना में लिप्त आरोपियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटना अमेठी में कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार के एल शर्मा की जीत का अंतर और बढ़ाएगी।