Meenakshi Natarajan Nomination Rejection: राहुल-खड़ेगे प्रदेश नेतृत्व से नाराज, किसकी गलती दिल्ली लेगी रिपोर्ट

29

Meenakshi Natarajan Nomination Rejection: राहुल-खड़ेगे प्रदेश नेतृत्व से नाराज, किसकी गलती दिल्ली लेगी रिपोर्ट

नई दिल्ली: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी दिल्ली पहुंच गए हैं। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पटवारी पूरी रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली ले गए हैं। दिल्ली में चल रही कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारियों की बैठक में पटवारी और चौधरी शामिल हुए हैं।

बैठक में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के 12 साल पूरे होने को लेकर कांग्रेस घेरने की तैयारी कर रही है। इस पर यह बैठक हो रही है।

सूत्रों की मानी जाए तो मध्य प्रदेश में जो घटनाक्रम हुआ उससे राहुल गांधी और खड़गे नाराज बताए जाते हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आज राहुल गांधी और खड़गे से पटवारी की मुलाकात हो सकती है। संगठन को यहां पर बनी स्थिति से अवगत कराने के लिए पटवारी अपने साथ एक रिपोर्ट लेकर गए हैं, जो वे संगठन को सौपेंगे।

जंतर-मंतर पर होगा विधायकों का मार्च

शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च कर सकते हैं। इसमें राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है। वहीं कांग्रेस विधायक दल ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे का समय मुलाकात के लिए मांगा गया है। राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए है। कुछ विधायकों के प्रयास है कि वे इस दौरान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव को लेकर जो घटनाक्रम हुआ है उस पर बात करें। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी गुरुवार की रात को दिल्ली पहुंच गए। इससे पहले सिंघार ने भोपाल स्थित अपने बंगले पर पहुंचकर चुनिंदा विधायकों के साथ बातचीत की।

गौरतलब है कि मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के बाद कुछ विधायकों ने डमी उम्मीदवार नहीं उतारने पर नेताओं के खिलाफ नाराजगी जताई थी। वहीं कुछ विधायकों ने एयरपोर्ट पर चार घंटे तक फ्लाईट के इंतजार से तंग होकर नाराजगी जताई थी। इस मामले में कुछ विधायक राहुल गांधी के सामने अपनी बात रख सकते हैं।

*जिलों में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस*

इधर कांग्रेस ने तय किया है कि शुक्रवार से यह जिलों में प्रदर्शन करेगी। अगले आठ दिन तक कांग्रेस का प्रदर्शन होगा। इसमें कलेक्टर आफिस या जिला भाजपा दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में आज शाम को प्रदर्शन की पूरी रुपरेखा तैयार कर पीसीसी जिलों को भेजेगी।