
Meenakshi Natarajan Nomination Rejection: दिल्ली में राष्ट्रपति भवन जा रहे उमंग सिंघार सहित कांग्रेस विधायक हिरासत में
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश राज्यसभा में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नाम निर्देशन पत्र रद्द होने का मामला अब दिल्ली में गर्मा रहा है। राष्ट्रपति भवन जा रहे कांग्रेस विधायकों को हिरासत में लिया गया है। इन नेताओं में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य वरिष्ठ विधायक शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन से सूचित किया गया था कि राष्ट्रपति जी आज दिल्ली में नहीं है। 2 दिन के लिए उड़ीसा दौरे पर है इसलिए मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी फिर भी कांग्रेस विधायक राष्ट्रपति भवन की ओर कूच कर गए। इसीलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।






