WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

2 Stranded in Maan River : मान नदी की रपट से बहे 2 युवक पत्थर पर खड़े, सुरक्षित निकालने के प्रयास!

देखिए, वीडियो

WhatsApp Image 2024 09 03 At 8.34.25 AM

2 Stranded in Maan River : मान नदी की रपट से बहे 2 युवक पत्थर पर खड़े, सुरक्षित निकालने के प्रयास!

धार से छोटू शास्त्रीं की रिपोर्ट

Baankaner (Dhar) : मान नदी रपट पार करते हुए दो व्यक्ति नदी में बह गए। जान बचाने के लिए उन्होंने बीच नदी के एक पत्थर पर खड़े होकर जान बचाई। लेकिन, अभी उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका है। यह घटना आजंदा-बाकानेर मार्ग की है। अभी यह जानकारी नहीं मिली कि दोनों व्यक्ति कौन है।

बताया गया कि पुलिस ने रपट पर आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगा रखा था। पर, ये दोनों बैरियर हटाकर नदी पार करना चाह रहे थे, तभी नदी में पानी बढ़ गया और दोनों रपट से बह गए। दोनों ने जान बचाने के लिए कोशिश की और एक पत्थर पर खड़े हो गए। अभी भी वे वहीं खड़े हैं और नदी का पानी कमर तक आ गया। आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है।

प्रशासन की टीम नदी किनारे पहुंच गई है। दोनों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। गोताखोरों को भी बुला लिया गया। पुलिस प्रशासन भी उन्हें निकालने का प्रयास कर रहा है।