232 Apps Block : 232 मोबाइल एप्स ब्लॉक किए गए, चीन को फिर झटका!

इनमे सट्टेबाजी, जुआ, मनी लॉन्ड्रिंग और अनधिकृत लोन सेवा वाले एप्स!  

680

232 Apps Block : 232 मोबाइल एप्स ब्लॉक किए गए, चीन को फिर झटका!

New Delhi : चीन के 232 मोबाइल एप्स को सरकार ने ब्लॉक कर दिया। ये सभी ऐप्स सट्टेबाजी, जुआ और अनधिकृत लोन से जुड़े हैं। इन एप्स को चीन सहित विदेशी संस्थाएं चला रही थी। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद इन ऐप्स को ब्लॉक करने के आदेश दिए। सरकार ने कौन सी 232 एप्स को ब्लॉक किया है, उसकी जानकारी नहीं मिली।

सरकार ने सितंबर 2020 में डेटा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 117 चीनी एप्स को ब्लॉक कर दिया था। इस ब्लॉक की गई ऐप्स की सूची में लोकप्रिय PUBG भी शामिल थी। इसके अलावा सुरक्षा कारणों से ही सरकार ने Camscanner जैसी लोकप्रिय ऐप को भी ब्लॉक कर दिया।

IMG 20230205 WA0045

सट्टेबाजी, जुआ और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गलत कामों में शामिल 138 ऐप्स को ब्लॉक करने के बाद अब अनधिकृत लोन सेवा में लगे 94 ऐप्स को भी अब ब्लॉक करने का आदेश जारी दिया। सरकार के अनुसार इन ऐप्स को इसलिए बंद किया गया, क्योंकि ये देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रही थी।

सरकार चीन जैसे देशों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगातार उसे हर मोर्चे पर कमजोर कर रही है। पिछले साल चीन सहित विभिन्न देशों द्वारा बनाई गई 348 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया गया था। इन ऐप्स को नागरिकों की प्रोफाइलिंग के लिए यूजर की जानकारी एकत्र करने और इसे गलत तरीके से विदेशों में भेजने के लिए दोषी पाया गया।