
Weather Update: दक्षिण राज्यों में छाया मानसून, 21 से मुंबई में झमाझम, MP में गर्मी, बादल और उमस
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
उत्तर -पूर्वी दिशा से मानसूनी बादलों का आगमन दक्षिणी राज्यों में लगातार बारिश का रहा है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से भी बादलों का प्रवाह दक्षिण राज्यों की ओर शुरू हो गया है। आज अंडमान में भारी से भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत से बादलों की लहर दिल्ली यूपी, एमपी के पूर्वी भाग से छग और उड़ीसा जाकर बंगाल की खाड़ी में समाहित होकर यू टर्न ले रहे हैं। आज हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। वहीं भूटान, तिब्बत के रास्ते बादलों का सफर असम, अरुणाचल सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में भी असर कर रहा है।
मध्य प्रदेश में गर्मी, बादल और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। आज भी उत्तर से पूर्व की ओर बादलों की दिशा रहेगी। जबलपुर और आसपास बारिश की संभावना है। ग्वालियर में दोपहर बाद तेज हवाओं के बीच बादल छाएंगे। इंदौर, भोपाल में गर्मी रहेगी। भोपाल 40 और इंदौर 38 डिग्री पर रहेंगे। इंदौर भोपाल में 12 जून को तेज गर्मी पड़ सकती है। वहीं 12 जून को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 44 से 39 डिग्री तक आ सकता है। बारिश की संभावना 18 जून से शुरू होगी।
मुंबई में 21 से 25 जून के बीच झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। यूं रोज़ ही बादल छाने का क्रम चलेगा।




