WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Olympian Sakshi Malik To Inaugrate Khel chetna Mela: साक्षी मलिक करेंगी 23 वें खेल चेतना मेले का शुभारंभ

स्पर्धा में 18 खेलों में 7 हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में लेंगे भाग। - 9 से 12 जनवरी तक होंगा खेलों के महाकुंभ का आयोजन

WhatsApp Image 2023 01 08 At 6.39.12 PM 1

Olympian साक्षी मलिक के कर कमलों से होगा 23 वें खेल चेतना मेला का शुभारंभ

रतलाम: क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23 वें खेल चेतना मेला का शुभारंभ शहर के नेहरू स्टेडियम में 9 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगा। इस अवसर पर ओलंपीक पदक विजेता साक्षी मलिक भी रतलाम आएगी।समारोह में विशिष्ट अतिथि ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक के साथ मुख्य अतिथि सांसद गुमान सिंह डामोर,क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर तथा महापौर प्रहलाद पटेल रहेंगे।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक व फाउंडेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप करेंगे।

मामले में जानकारी देते हुए सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल चेतना मेला की शुरूआत से पूर्व शहर के कॉलेज ग्राउंड से शहर में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों की खेल चेतना रैली निकाली जाएगी।यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह स्थल पर समाप्त होगी।

23 वीं अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा 9 से 12 जनवरी तक शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी।खेल मेला की शुरूआत से पूर्व 8 जनवरी रविवार को कुश्ती स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाडियों का वजन नेहरू स्टेडियम में किया गया।

WhatsApp Image 2023 01 08 at 6.39.12 PM

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होेने वाले खेल चेतना मेला को लेकर खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा में शहर के 1सौ से अधिक स्कूलों की इंट्री आ चुकी है।और 18 खेलों में 7 हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग लेंगे।

इस बार विशेष बात यह है कि खेल चेतना मेले में हों रही स्पर्धा में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया हैं।

खेल मेले में योग,बास्केटबॉल, टेबल टेनिस,बेडमिंटन, एथलेटिक्स,कबड्डी,खो-खो, क्रिकेट,फुटबॉल,हॉकी,कुश्ती, व्हॉलीवॉल,शतरंज,तैराकी, मलखंब,स्केटिंग,शूटिंग,शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी।

आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालकों व प्राचार्यों से अपील की हें कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करे।