WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मृत्यु भोज और मांगलिक आयोजन में फिजूलखर्ची नहीं करने का संकल्प

श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रदेश स्तरीय शपथ विधि समारोह संपन्न

WhatsApp Image 2023 01 08 At 6.21.32 PM

मृत्यु भोज और मांगलिक आयोजन में फिजूलखर्ची नहीं करने का संकल्प

रतलाम: श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा मध्य प्रदेश का शपथ विधि समारोह उज्जैन में हुआ।अखिल भारतीय श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बिरदी चंद शर्मा ने नवनिर्वाचित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसमें शहर के मनोज शर्मा, नगर निगम पार्षद व एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा ने प्रदेश मंत्री का पद ग्रहण किया।वहीं डॉ राजेन्द्र शर्मा ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद की शपथ ली।शपथ के दौरान सभी पदाधिकारीयों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लिया और मृत्यु भोज के साथ ही वैवाहिक आयोजनों में फिजूलखर्ची नहीं करने का संकल्प लिया।

इन्होंने शपथ लेते हुए लिया संकल्प भी
महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश इकाई के निर्वाचित 13 संरक्षक,26 उपाध्यक्ष,01 महामंत्री,01कोषाध्यक्ष,01 कार्यालय मंत्री,01 प्रदेश प्रवक्ता, 02 मीडिया प्रभारी,01आईटी सेल,24 मंत्री,21 संगठन मंत्री, 19 प्रचार मंत्री सहित 25 कार्यकारिणी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने शपथ दिलाई।

यह रहें मौजूद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंभू लाल शर्मा,डॉ. घनश्याम शर्मा,कार्यालय मंत्री रामगोपाल शास्त्री,गुजरात अध्यक्ष रामजी लाल,महामंत्री कमलेश पनवाड़िया,राष्ट्रीय मंत्री मंत्री बंशीलाल बोहरा,बंशीलाल कालवानिया,इंदौर समाज अध्यक्ष मनीष भोंगा,इंदौर समाज युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन शर्मा,रतलाम शहर अध्यक्ष बंशीलाल कालवानिया,खाचरोद के प्रहलाद बोहरा,विक्रम शर्मा,रतलाम के घनश्याम कालवानिया,बेबी बुआ, आशा शर्मा आदि उपस्थित रहें।