26/11 Accused Killed : मुंबई हमले के आतंकियों को ट्रेंड करने वाले आतंकी की मौत!

2012 में यूनाइटेड नेशंस ने भी इसे आतंकवादी घोषित किया था!

684

26/11 Accused Killed : मुंबई हमले के आतंकियों को ट्रेंड करने वाले आतंकी की मौत!

Shekhpura (Pakistan) : मुंबई में 26 नवंबर 2008 को मुंबई हमलों की साजिश अंजाम देने वाले आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने वाले लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अब्दुल सलाम भुट्टावी की सोमवार की रात पाकिस्तान की जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसने मुंबई के 26/11 हमलों में शामिल आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी थी। भुट्टावी को 2012 में यूनाइटेड नेशंस ने आतंकवादी घोषित किया था, जिसके कई साल बाद उसे पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जानकारी के अनुसार, भुट्टावी की सोमवार दोपहर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखपुरा जेल में दिल का दौरा पड़ा। उसके इलाज का इंतजाम किया गया पर उसे बचाया नहीं जा सका। लश्कर के फ्रंट संगठनों ने कथित तौर पर 78 वर्षीय भुट्टावी के अंतिम संस्कार को दिखाने वाला एक वीडियो भी जारी किया था। यह मंगलवार सुबह लाहौर के पास मुरीदके में आतंकी समूह के ‘मरकज’ में किया गया। भारतीय खुफिया अधिकारियों ने भी उसकी मौत की पुष्टि की है। लेकिन, कहा कि आगे की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

IMG 20230531 WA0031

अगस्त 2020 में आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की के साथ एक आतंक फैलाने के लिए पैसा जमा करने के मामले में उसे दोषी ठहराकर 16 साल की सजा दी गई थी।

2002 और 2008 में हाफिज सईद को हिरासत में लिए जाने पर भुट्टावी ने कार्यवाहक प्रमुख के तौर पर लश्कर-ए-तैयबा का संचालन किया। उसकी मौत की घोषणा सोमवार देर रात पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों ने की।

मुंबई पर हुए हमले में आरोपी
नवंबर 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई में ताज होटल समेत कई स्थानों पर हमले किए थे। जिसमें अमेरिका और ब्रिटेन जैसे कई देशों के नागरिकों सहित कुल 166 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए थे। सितंबर 2011 में जब अमेरिकी राजकोष विभाग ने भुट्टावी पर प्रतिबंध लगाया तो उसने कहा कि वह 20 सालों के लिए धन उगाहने, भर्ती करने और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों को शिक्षित करने के लिए यही व्यक्ति जिम्मेदार था।