3 Crore Scam : जनजातीय कार्य विभाग का तत्कालीन लेखा शाखा प्रभारी गिरफ्तार!

सात साल में लेखापाल ने विभाग को चूना लगाया!

1588
3 Crore Scam

3 Crore Scam : जनजातीय कार्य विभाग का तत्कालीन लेखा शाखा प्रभारी गिरफ्तार!

Burhanpur : जिले में शासकीय राशि का गबन कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सहायक आयुक्त कार्यालय के तत्कालीन लेखा शाखा प्रभारी नारायण पाटिल को लालबाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी नारायण पाटिल पर साल 2010 से 2017 के बीच सहायक आयुक्त कार्यालय, जनजातीय कार्य विभाग में लेखा शाखा प्रभारी रहते हुए विभिन्न माध्यमों से शासकीय राशि का गबन करने के आरोप है।

Also Read: Bhopal News: 6 बदमाशों को जिला बदर के आदेश

आरोपी के खिलाफ जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के पर उसके खिलाफ थाना लालबाग में प्रकारण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण जांच में अभी तक आरोपी ने करीब 3 करोड़ रुपए की राशि की धोखाधड़ी पाया गया है। फिलहाल प्रकरण में अभी विवेचना जारी है।

Also Read: राज्य पुलिस सेवा के 2000 बैच के अधिकारी बने SP लोकायुक्त