3 IPS Officers Tenure Extended: CBI में पदस्थ 3 IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ी, MP के एक IPS है शामिल

581
MP Cadre IPS posted in CBI
MP Cadre IPS posted in CBI

3 IPS Officers Tenure Extended: CBI में पदस्थ 3 IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ी, MP के एक IPS है शामिल

 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने CBI में पदस्थ 3 IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि में वृद्धि की है। इनमें मध्य प्रदेश कैडर के 2008 बैच के IPS अधिकारी ए जय देवन भी शामिल हैं जो वर्तमान में DIG CBI हैं। उनके प्रति नियुक्ति अवधि में 2 साल की वृद्धि की गई है। अब वे 2 जून 2026 तक CBI में अपनी सेवाएं देंगे। इसी प्रकार भारतीय पुलिस सेवा में 2006 बैच की उड़ीसा कैडर के अधिकारी सुधा सिंह DIG की प्रतिनियुक्ति अवधि में भी 2 साल की वृद्धि की गई है। वे अब 28 जुलाई 2026 तक CBI में कार्यरत रहेगी।

AGMUT कैडर के 2012 बैच के IPS अधिकारी डॉ नवदीप सिंह बरार SP CBI की प्रतिनियुक्ति अवधि 3 साल के लिए बढ़ा दी गई है। वे अब 29 जुलाई 2027 तक CBI में सेवाएं देंगे।