WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

30 Pilgrims Stranded in Uttarakhand : केदारनाथ से लौटते समय इंदौर-महू के 30 यात्री फंसे!

लैंडस्लाइड से रास्ता बंद, दस हजार से ज्यादा लोग परेशानी में!

WhatsApp Image 2023 06 29 At 11.09.29 PM

30 Pilgrims Stranded in Uttarakhand : केदारनाथ से लौटते समय इंदौर-महू के 30 यात्री फंसे!

Chamoli (Uttarakhand) : उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर गए इंदौर और महू के 30 यात्री चमोली जिले में फंस गए। ये लोग सुबह 8 बजे से यहां फंसे हैं और अभी भी रास्ता खुलने के आसार नहीं है। यहां लैंडस्लाइड के कारण रास्ता बंद हो गया। ये सभी लोग केदारनाथ के दर्शन के बाद बद्रीनाथ की और जा रहे थे। रास्ते में लैंडस्लाइड के कारण इन्हें रुकना पड़ा। स्थानीय प्रशासन की टीम रास्ते को साफ करने में जुटी है। अफसरों का कहना है कि रास्ता क्लियर कर रहे हैं।
शुरु में लग रहा था कि रास्ता जल्दी खुल जाएगा, लेकिन पहाड़ों से पत्थर गिरते गए और रास्ता बंद हो गया। यहां फंसे लोगों का कहना है कि अब तो डर लगने लगा है। चारों तरफ जंगल है और हमारे पास पीने का पानी तक नहीं। आसपास के होटल में कोई जगह नहीं बची। सुरक्षा के नाम पर कोई भी नहीं है। सड़क पर गिरे पत्थर हटाने के लिए दो जेसीबी लगी हैं, लेकिन बहुत समय लगेगा।

WhatsApp Image 2023 06 29 at 11.07.35 PM

महू से ये लोग 18 जून को निकले थे। इनका कहना है कि सुबह से हम लोगों ने खाना भी नहीं खाया। कोई दुकान या होटल भी नजर नहीं आ रही है। पीछे पलटना भी चाहा, लेकिन पीछे होटल वालों ने 3 गुना रेट बढ़ा दिए। यहां पर केवल दो-तीन जेसीबी और क्रेन से पत्थर और मिट्‌टी को हटाने का काम चल रहा है।

जंगल में रातभर सड़क पर रहेंगे
लोगों ने बताया कि वे लोग रातभर जंगल में बीच सड़क पर ही रहेंगे। प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द रास्ता खुल जाए। खाने-पीने का सामान भी खत्म हो रहा है और रात होने की वजह से सभी लोगों को डर भी लग रहा। इनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी हैं।

पानी गिरने से परेशानी बढ़ी
रात में पानी गिरना शुरू हो गया जिससे परेशानी और बढ़ गई। लोग छुपने के लिए आसरा तलाश रहे हैं। पीछे भी नहीं जा पा रहे हैं। यात्रियों के मुताबिक यहां पर कर्मचारी धीरे-धीरे पहाड़ को रोड से हटा रहे हैं, लेकिन मौसम के ज्यादा खराब होने से स काम में भी दिक्कत आ रही है। आसपास जो लोग खाना बना रहे हैं वे ढाई सौ रुपए में एक पराठा दे रहे हैं। होटल वाले दो हजार रुपए में कुछ घंटों के लिए कमरा दे रहे हैं। रात होते ही लोगों की परेशानी बढ़ गई और उन्होंने आसपास के होटल वालों से जगह देने के लिए निवेदन किया। इस बीच विवाद के हालात बने और सुरक्षाकर्मियों को बीच बचाव करना पड़ा।