बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल बेचने के मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

7 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौपा

863

बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल बेचने के मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के आगरा मुम्बई मार्ग स्थित निमरानी में बायो डीजल के नाम पर केमिकल से नकली डीजल बेचने के मामले में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज खरगोन में सीजीएम कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट ने ने चारो आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड बलकवाडा पुलिस को सौंपा दिया।
55 दिनों बाद धराए आरोपी आज न्यायालय में पेश होने के दौरान कैमरा देखकर चेहरा छुपाते नजर आये।

बता दे कि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने दो माह पूर्व नकली डीजल के पंप और तीन गोडाउनो पर छापामार कार्यवाही करते हुए करोड़ों रुपए कीमत का करीब तीन लाख लीटर नकली डीजल सहित केमिकल और पीडीएस का गेंहू भी जब्त किया था। सेंपल में नकली डीजल की पुष्टि के बाद प्रशासन ने डीजल पंप और दो गोडाउन पर बुलडोजर चलाकर जमीनदोज कर दिया था।

जाॅच के दौरान आरोपियों के द्वारा करीब 56 करोड़ 44 लाख रुपए का नकली डीजल की बिक्री करने का रिकार्ड पुलिस जाॅच में सामने आया है। बलकवाड़ा थाना पुलिस अब चारो आरोपियों की रिमांड मिलने के बाद जरूरी कागजात दस्तावेज जप्त कर आगे की विवेचना करेगी।

बलकवाडा थाना प्रभारी आर एस ठाकुर ने मीडिया को बताया की बायौ डीजल के नाम पर कैमिकल मिलाकर नकली डीजल बनाने के मामले में महेश अग्रवाल, मातादीन, रौनक और पलाश अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। माननीय न्यायालय से 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपीयो से पूछताछ कर जरूरी दस्तावेज जप्त किये जायेगे। विवेचना के दौरान अगर कोई आरोपी की जानकारी मिलती है तो गिरफ्तार किया जायेगा।

आरोपियों ने 56 करोड 44 लाख रूपये का बायौ डीजल बेचकर केन्द्र और राज्य सरकार को चार चार करोड रूपये का जीएसटी दिया था। पुलिस ने इन्दौर और बडवानी जिले के सेंधवा सीमा क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।