
पढ़ना जारी रखें
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कल अपने मुम्बई भ्रमण के दौरान उक्त इंटरनेट सेवाएं महाकाल लोक परिसर से प्रारंभ करने की पहल की थी। इस संबंध में रिलायंस जियो ने अपनी सहमति दी थी। इसी सिलसिले में आज एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री मनीष सिंह ने रिलायंस के अधिकारियों से चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर बताया गया कि महाकाल लोक परिसर में 5जी इंटरनेट सेवाएं इसी माह के अंत तक शुरू हो जायेगी। इसके लिये तेजी से व्यवस्थाएं की जा रही है। इसी तरह इंदौर में भी 5जी इंटरनेट सेवाएं प्रारंभ करने की तैयारियां 31 दिसम्बर तक पूरी हो जायेंगी। भोपाल में भी 5जी इंटरनेट सेवाएं यथाशीघ्र प्रारंभ की जायेंगी।





