WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

7th Pay Commission: विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता

4 प्रतिशत महंगाई भत्ते बढ़ाने के आदेश जारी

WhatsApp Image 2023 07 29 At 21.52.36

7th Pay Commission: विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता

भोपाल: मध्य प्रदेश की सभी बिजली कम्पनियों में कार्यरत नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान में मूल वेतन पर एक जनवरी 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। उन्हें कुल 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

गौरतलब है कि कंपनी द्वारा नियमित कार्मिकों को एक जनवरी 2023 से सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, जिसमें एक जनवरी 2023 से 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अब कुल 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान कंपनी के नियमित कार्मिकों को किया जाएगा।