WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नशे एवं साइबर अपराध के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान में मंदसौर पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करेगा NCIB मध्यप्रदेश

WhatsApp Image 2026 06 30 At 16.21.30

नशे एवं साइबर अपराध के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान में मंदसौर पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करेगा NCIB मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक और एनसीआईबी निदेशक की मंदसौर में हुई भेंट

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) मध्यप्रदेश के राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा ने जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना, IPS से शिष्टाचार भेंट कर जिले में अपराध नियंत्रण, विशेष रूप से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान, उत्कृष्ट पुलिसिंग, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस भेंट के दौरान श्री सुराणा ने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं नशाखोरी को समाज, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए इनकी रोकथाम हेतु व्यापक जन-जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।

इसी क्रम में श्री सुराणा ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना को आश्वस्त किया कि NCIB मध्यप्रदेश, मंदसौर पुलिस के साथ मिलकर साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। साथ ही भविष्य में संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08

श्री सुराणा ने बताया कि NCIB मध्यप्रदेश विगत लगभग सात वर्षों से संपूर्ण मध्यप्रदेश में समाजहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। संगठन द्वारा साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन, मानवाधिकार संरक्षण, असहाय, गरीब एवं वंचित वर्गों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त युवाओं एवं विद्यार्थियों को डिजिटल युग के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित रूप से सेमिनार, कार्यशालाएँ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर श्री राजेश सुराणा ने NCIB मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेशभर में संचालित जनहितकारी गतिविधियों, उपलब्धियों एवं सामाजिक अभियानों का विस्तृत प्रतिवेदन (रिपोर्ट) भी पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीणा को सौंपा। रिपोर्ट का अवलोकन करने के उपरांत श्री मीना ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता बढ़ाने में ऐसे सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने बताया कि डीजीपी महोदय द्वारा लागू नशे पर नियंत्रण अभियान और सायबर क्राइम पर सेफ क्लिक 2.00 जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके अलावा मंदसौर पुलिस टीम की ओर से NCIB मध्यप्रदेश को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा भविष्य में साइबर अपराध, नशामुक्ति एवं जनसुरक्षा से संबंधित संयुक्त जन-जागरूकता अभियानों के सफल आयोजन हेतु सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया।

यह शिष्टाचार भेंट पुलिस एवं कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर देश के अग्रणी संगठन तथा मंदसौर पुलिस के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधमुक्त, नशामुक्त एवं साइबर-सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।