
Inner Wheel Club to Honour Doctors : स्वर्णकार समाज की प्रतिभा व इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती वन्दना सोनी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स का करेंगी सम्मान!
Ratlam : डॉक्टर्स डे के अवसर पर 1 जुलाई बुधवार को इनर व्हील क्लब के बेनर तले मेडिकल कॉलेज गायनिक विभाग के सभी डॉक्टर्स का सम्मान किया जाएगा। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती वंदना, विजय सोनी ने बताया कि इनर व्हील क्लब रतलाम के समस्त पदाधिकारीयों की मौजूदगी में मेडिकल कॉलेज में दोपहर 1 बजे गायनिक विभाग के सभी डॉक्टर्स का सम्मान किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर अनीता मुथा व विशेष अतिथि रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्रीमती वंदना विजय सोनी ने सभी सदस्यों से अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपिल की हैं!






