7th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले सरकार से बड़ा तोहफा! 

डीए के साथ बकाया और भत्तों का लाभ, वेतन में बंपर उछाल संभव!  जानिए, क्या करने वाली है सरकार! 

567

7th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले सरकार से बड़ा तोहफा!

New Delhi : करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए ये खुशखबरी वाली खबर है कि दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को नवंबर की सैलरी में ग्रेच्युटी बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है। माना जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार नवरात्रि से पहले कर्मचारी-पेंशनर्स के डीए और डीआर में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

पिछले साल सितंबर में डीए बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी, इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भी सितंबर के अंत तक डीए बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

DA में 3% की बढ़ोतरी संभव

केंद्र सरकार एआईसीपीआई इंडेक्स के अर्ध-वार्षिक आंकड़ों के आधार पर जनवरी और जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दरों में संशोधन करती है। जनवरी की दरों में संशोधन किया गया है और अब जुलाई 2023 की नई दरें जारी की जाएंगी। AICPI इंडेक्स डेटा के मुताबिक जनवरी से जून 2023 तक DA में 3% की बढ़ोतरी होगी। लेकिन, अंतिम फैसला केंद्र की मोदी सरकार को लेना है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के मुताबिक 42% डीए का लाभ मिल रहा है।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 सितंबर को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए और डीआर में 3% बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा जा सकता है। यहां से मंजूरी मिलते ही केंद्रीय कर्मचारियों का DA 42% से बढ़कर 45% हो जाएगा।

1 जुलाई 2023 से लागू होने के कारण कर्मचारी-पेंशनभोगियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर का 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। इसका फायदा 47.58 लाख कर्मचारियों और करीब 69.76 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा. इससे कर्मचारियों की सैलरी 27000 रुपये से बढ़कर 70000 रुपये हो जाएगी, उन्हें भी उतना ही भत्ता मिलेगा।

महंगाई भत्ते की गणना का फार्मूला 

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA की गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है, जिसके लिए एक विशिष्ट फॉर्मूला पहले ही तय किया जा चुका है। पिछले 12 महीनों का औसत CPI-IW 382.32 है,जिसके तहत DA 46.24% होगा। पिछली बार यह 42.37 फीसदी था, इसलिए जुलाई 2023 में डीए 3.87% बढ़ने की उम्मीद है। चूंकि, सरकार दशमलव पर विचार नहीं करती है, इसलिए यह सुनिश्चित है कि डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि होगी।