
Weather Update:MP, UP, हिमाचल, उत्तराखंड और ओडिसा में भारी बारिश के आसार
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
उत्तर भारत के बादलों को उत्तर- पूर्व में भी मानसून का चक्र ही समझा जा सकता है जहाँ संबंधित राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और यूपी के कई इलाकों में तेज़ और भारी बारिश हो सकतीहै। उत्तराखंड के रानीखेत, नैनीताल, अल्मोड़ा, हल्द्वानी क्षेत्र में भारी वर्षा संभावित है जबकि उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर, तिलहर,जलालाबाद, फरुखाबाद, हरदोई, गोरखपुर, अकबरपुर, लखनऊ आदि में सामान्य या अधिक वर्षा होगी।
मध्य प्रदेश में आज उत्तर-पूर्व और मध्य क्षेत्र में भारी बारिश की सम्भावना है। खासकर सागर, दमोह, बड़ा मलहरा, छतरपुर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, भोपाल, नरसिंगगढ़, सीहोर आदि में बादलों की गरज, बिजली की चमक के साथ भारी वर्षा की सम्भावना है। ग्वालियर, गुना, शिवपुरी में भी बारिश हो सकती है। दोपहर बाद इंदौर, उज्जैन, खंडवा जिले में भी बारिश की सम्भावना है।
महाराष्ट्र के पूर्व से पश्चिम तक भारी बारिश की सम्भावना है। इस सप्ताह मुंबई में भारी से भारी बारिश की संभावनाएं भी रहेंगी। ओडिसा में आज कई जगह भारी बारिश हो सकती है। अलावा तेलंगाना, आंध्रा प्रदेश में दोपहर बाद भारी बारिश हो सकती है। गुजरात, राजस्थान में मानसून कमज़ोर रहेगा। दिल्ली में दोपहर बाद बारिश की सम्भावना है।





