WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

अनुसूचित जाति विकास आयुक्त ने मंत्री प्रतिमा बागरी को भेजा नोटिस, मामला जाति प्रमाण पत्र का

WhatsApp Image 2026 06 30 At 15.05.37

अनुसूचित जाति विकास आयुक्त ने मंत्री प्रतिमा बागरी को भेजा नोटिस, मामला जाति प्रमाण पत्र का

भोपाल: मध्य प्रदेश की नगरीय विकास और आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को अनुसूचित जाति विकास आयुक्त कार्यालय ने जाति प्रमाण पत्र के मामले में नोटिस जारी कर कहा है कि वे 6 जुलाई को छानबीन समिति के सामने उपस्थित हो।

जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि उन्हें अपने 1950 की स्थिति में जिला सतना मध्य प्रदेश के निवासी होने और ‘बागरी’ अनुसूचित जाति का सदस्य होना प्रमाणित करने संबंधी साक्ष्यों और अभिलेखों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना है।

WhatsApp Image 2026 06 30 at 14.47.16

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नोटिस बागरी के जाति प्रमाण-पत्र को लेकर की गई शिकायत पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा छानबीन समिति को 60 दिन के भीतर प्रमाण-पत्र की वैधता पर निर्णय लेने के निर्देश दिए जाने के मद्देनजर जारी किया गया है। इस नोटिस के बाद राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का जाति प्रमाण-पत्र विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

इससे पहले हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता एवं एससी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की याचिका पर यह आदेश दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि छानबीन समिति संबंधित पक्ष को बुलाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच करेगी और यह तय करेगी कि प्रतिमा बागरी के पक्ष में जारी अनुसूचित जाति (एससी) का प्रमाण-पत्र वैध है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद समिति उचित आदेश पारित करेगी।

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि 30 जून 2026 तक समिति कोई निर्णय नहीं लेती है, तो याचिकाकर्ता को इस याचिका को पुनर्जीवित (रिवाइव) कराने की स्वतंत्रता होगी।
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता एवं एससी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की याचिका पर यह आदेश दिया था।

कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार ने दायर याचिका में आरोप लगाया है कि प्रतिमा बागरी ने गलत तरीके से अनुसूचित जाति (SC) का प्रमाण-पत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ लिया और उसी आधार पर सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर मंत्री पद हासिल किया।

याचिकाकर्ता का दावा है कि बागरी जाति संबंधित क्षेत्र में अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं है और मंत्री वास्तव में राजपूत/ठाकुर समुदाय से संबंध रखती हैं। याचिका में 1961 और 1971 की जातिगत जनगणना, 2003 की राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति के फैसले और 2007 के केंद्र सरकार के राजपत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि ‘बागरी’ को SC श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है।

कोर्ट को यह भी बताया गया कि याचिकाकर्ता ने पहले भी इस मामले में याचिका दायर की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। अब नए दस्तावेजों और तथ्यों के साथ दोबारा याचिका प्रस्तुत की गई थी।