WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

8 Injured Discharged : हरदा ब्लास्ट के 8 घायलों को MY अस्पताल से छुट्टी दी गई!

तीन घायलों की सर्जरी की गई, वे अभी भर्ती, अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए!

531

8 Injured Discharged : हरदा ब्लास्ट के 8 घायलों को MY अस्पताल से छुट्टी दी गई!

 

Indore : हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के 11 घायलों को महाराजा यशवंतराव अस्पताल (मैच) में भर्ती किया गया था।यहां इलाज के बाद 8 घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। तीन मरीज़ अस्पताल में सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, 40 साल की रमा बाई, 50 साल की बसंती बाई और एक अन्य मरीज को फैक्चर हुआ था। इनका ऑपरेशन किया गया। एक मरीज का बायां पैर टूट गया था, जबकि अन्य दो के पैर और पसलियों में चोट आई थी। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ पीएस ठाकुर ने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने उनका ऑपरेशन कर दिया है। वे अब स्वस्थ हो रहे हैं।

एमवाय अस्पताल में भर्ती किए गए घायल आघात से पीड़ित थे। इनमें से कोई भी जलने या झुलसने से घायल नहीं हुआ था। सभी मरीजों की हालत स्थिर और सामान्य है। डॉ ठाकुर ने कहा कि हम उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उनकी छुट्टी का फैसला करेंगे।

इन मरीजों को छुट्टी दी गई

हरदा हादसे के जिन 8 मरीजों को छुट्टी दी गई वे हैं कोमल (22), मीना (35), भरत (75), मुकेश (27) रमा (40), आयुषी (18) और संगीता (32) सहित आठ मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। घायल जब तक भर्ती रहे तब तक अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ अपने साथ हुई आप बीती को याद करते रहे। ये पटाखा फैक्ट्री घने इलाके में थी और इन घायलों के घर फैक्ट्री की दीवार से लगे हुए थे।