WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राॅयल हाॅस्पिटल के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्राम सनावदा के 84 मरीजों की हुई जांच

WhatsApp Image 2023 07 16 At 7.13.44 PM 696x392

राॅयल हाॅस्पिटल के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्राम सनावदा के 84 मरीजों की हुई जांच

Ratlam : राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर,द्वारा ग्राम सनावदा जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सनावदा एवं आसपास के क्षेत्र के 84 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।तीन घन्टे के शिविर में सनावदा एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके,उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा करवाया।राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ.शमशुल हक,महिला चिकित्सक डॉ.आशिता ठाकुर एवं डॉ.आदित्य पाटीदार ने परामर्श प्रदान किया।शिविर की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया की शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं।

WhatsApp Image 2023 07 16 at 7.14.17 PM 1

इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई।गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।
आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के संजीत परिहार,करुणा डामोर,दीपेंद्र शर्मा,बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।