FCI Scam : 50 ठिकानों पर CBI के छापे, 60 लाख मिले!  

केश के अलावा सोना, चांदी भी मिला, DGM राजीव मिश्रा गिरफ्तार

762

FCI Scam : 50 ठिकानों पर CBI के छापे, 60 लाख मिले!  

New Delhi : सीबीआई ने बुधवार को भारतीय खाद्य निगम (FCI) घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई की। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे गए। जो मिला उसके बाद सीबीआई ने FCI के डीजीएम राजीव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने FCI के उप महाप्रबंधक (DGM) राजीव कुमार मिश्रा को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

इसके बाद छापेमारी शुरू की गई। इसमें सीबीआई ने अब तक 60 लाख रुपए बरामद किए। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े घोटाले में सीबीआई ने 74 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। CBI अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की एफसीआई के भ्रष्ट अधिकारियों और अनाज मिल के मालिकों पर काफी समय से नजर थी। पूरी तैयारी के बाद बुधवार (11 जनवरी) को एजेंसी ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

IMG 20230112 WA0019

छापेमारी के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने अलग-अलग ठिकानों से केस से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। FCI में एक उप महाप्रबंधक राजीव मिश्रा को 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

74 के खिलाफ मामला दर्ज 

अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले में 74 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि FCI में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है। पंजाब और हरियाणा के कई शहरों के साथ ही दिल्ली में दो स्थानों पर भी छापेमारी की गई। राज्य सरकार के कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में होगी।