WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Salman Left BB Show : सलमान अब नहीं दिखेंगे ‘बिग बॉस’ शो में!

नया सेलिब्रिटी करेगा 'बिग बॉस' को होस्ट, ऐसा क्यों हुआ जानिए!

WhatsApp Image 2023 01 15 At 2.40.49 PM 1 696x391

Salman Left BB Show : सलमान अब नहीं दिखेंगे ‘बिग बॉस’ शो में!

Mumbai : कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से सलमान खान विदा हो रहे हैं। उनकी विदाई कुछ दिनों के लिए हो रही है या अब वे 16वें सीजन में नहीं लौटेंगे यह तय नहीं है। जानकारी के मुताबिक ‘बिग बॉस’ शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाने के कारण सलमान खान शो को होस्ट करने से विदाई लेने वाले हैं। उनकी जगह कोई और सेलिब्रिटी इस शो को होस्ट करेगा।

पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने शो को होस्ट करने से एक्जिट ली। पहले भी उन्होंने शो को अलविदा कहा था। लेकिन, तब सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए वे गायब हुए थे। उन दिनों सलमान खान की तबीयत खराब थी, उनकी जगह करण जौहर ने वीकेंड का वार एपिसोड को होस्ट किया था। इस दौरान मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह एलिमिनेट हो गईं। कुछ एपिसोड के बाद सलमान वापस आ गए।

‘बिग बॉस’ के नए होस्ट होंगे
‘बिग बॉस’ के 10 शो को सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। पहली बार हुआ जब इस तरह की खबरें हैं कि अब सलमान यह शो होस्ट नहीं करेंगे। बताया गया कि उनकी जगह करण जौहर वापस से इस शो को होस्ट करेंगे। वे ही वीकेंड का वार में भी नजर आएंगे। चर्चा यह भी है कि सलमान खान फिनाले एपिसोड में वापसी करेंगे। वे ही विनर के नाम की भी घोषणा कर सकते हैं। शो के 17वें एपिसोड में सलमान खान होस्ट होंगे या नहीं, इसके लिए अभी इंतजार करना होगा!