Cold Wave in Delhi : दिल्ली में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा, अभी राहत नहीं!

पूरा उत्तर भारत इस सप्ताह कंपकंपाएगा, राजस्थान में भी पारा गिरा! 

482

Cold Wave in Delhi : दिल्ली में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा, अभी राहत नहीं!

New Delhi : राजधानी में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। उजवा के वेदर स्टेशन में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस इलाके में खेती होती है। माना जा रहा है कि ओस जमने की वजह से तापमान इतना कम हुआ। हालांकि, अभी तक मौसम विभाग ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। दिल्ली के कई इलाकों में आज धूप निकल रही है, लेकिन शीतलहर और ठंड भी कड़ाके की है।

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में उजबा राजधानी का पहला ऐसा स्टेशन बन गया है, जहां तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस पर है। वहीं राजस्थान के सीकर के फतेहपुर में रविवार सुबह -4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके साथ ही चूरू सीजन के सबसे निचले स्तर -2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विशेज्ञों ने दिल्ली में शीतलहर की संभावना जताई। ट्वीट भी किया गया कि अब सबसे ठंडा समय शुरू होगा। शीतलहर का चरम 16, 17 और 18 जनवरी के दौरान देखने को मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर के मुख्य स्टेशनों पर तापमान वर्तमान स्तर से कम से कम 2-4 डिग्री सेल्सियस आसानी से गिर सकता है।

शीतलहर की संभावना

भारत मौसम विभाग ने दिल्ली में शीतलहर की संभावना जताई है। शीतलहर का आंकलन न्यूनतम तापमान के आधार पर होता हैं। रविवार दिन में दिल्ली में शीतलहर यानी कोल्ड डे नहीं था। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी धूप खिली रहेगी। दिल्ली में 16 की तरह 17 जनवरी को भी धूप खिली रहेगी। वहीं अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह फिर से शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान लगभग तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।