WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP Executive Meeting : नड्डा बचेंगे या हटेंगे, यह फैसला आज होने के आसार!    

नड्डा के खाते में कामयाबी ज्यादा, इसलिए फिर अध्यक्ष बन सकेंगे! 

MP News: मंत्रियों की परफारमेंस रिपोर्ट लेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, कामकाज को लेकर संगठन की क्लास लगेगी

BJP Executive Meeting : नड्डा बचेंगे या हटेंगे, यह फैसला आज होने के आसार!    

New Delhi : आज से बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो रही है। यहां इस बात पर भी फैसला होगा कि बीजेपी की कमान किसके हाथ में होगी। बैठक में नरेंद्र मोदी तय करेंगे की 2024 का लोकसभा चुनाव बीजेपी किसके नेतृत्व में लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर संभवतः आज ही फैसला सामने आ सकता है।     अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव, नड्डा के सांगठनिक दक्षता नड्डा को फिर से कमान सौपे जाने का इशारा कर रहे है। हालांकि इसका फैसला आज से शुरू होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा।

बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव प्रदेश संगठनों के चुनाव के बाद होता है। नियम के अनुसार अगर 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन का चुनाव हो गया है, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है। एक राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होता है। पार्टी के संविधान की धारा 21 के अनुसार, कोई भी नेता तीन-तीन साल के दो कार्यकाल तक ही बीजेपी का अध्यक्ष रह सकता है।

कार्यकाल बढ़ने का अनुमान ज्यादा 

अनुमान है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ सकता है। चुनावी साल मे कार्यकारिणी के जरिए कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भी तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अ मित शाह के कार्यकाल को लोकसभा चुनाव तक बढ़ाया गया था। 2018 की तरह इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जेपी नड्डा जिनका कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है, उनके कार्यकाल को लोकसभा चुनाव तक बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन, हिमाचल की हार उनपर भारी पड़ रही है।

बीजेपी के लिए ये साल बड़ी चुनौती

इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। 2023 में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम शामिल है। इनमें से दो राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अभी कांग्रेस की सरकार है। इन राज्यों के चुनाव को बीजेपी लोकसभा के सेमीफइनल के तौर पर देख रही है। ऐसे में बीजेपी चाहती है कि सभी राज्यों मे बीजेपी को बम्पर जीत मिले!

भाजपा को जीत भी मिली  

जेपी नड्डा के नेतृत्व में जिस प्रकार से बीजेपी के संगठन में कार्य किया और बीजेपी जिस प्रकार से राज्यों में परचम लहराने में कामयाब रही है। जेपी नड्डा के कार्यकाल में हाल मे गुजरात विधानसभा चुनाव मे ऐतिहासिक जीत मिली। इसके अलावा इनके ही कार्यकाल मे बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जबरदस्त जीत मिली।