Singh Appointed New DGP Assam: जीपी सिंह बने असम के डीजीपी

1261

Singh Appointed New DGP Assam: जीपी सिंह बने असम के डीजीपी

गुवाहाटी: भारतीय पुलिस सेवा के 1991 बैच के अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह असम के नए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस होंगे।वह भास्कर ज्योति महंता का स्थान लेंगे जो इस माह के अंत में रिटायर हो रहे हैं। महंता भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी है।

सिंह फिलहाल प्रदेश के स्पेशल डीजीपी हैं। बता दें कि सिंह दिसंबर 2019 में एडिशनल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर के रूप में दिल्ली से वापस असम आए थे। उन्होंने असम में कई जिलों और पुलिस जोन में अपनी सेवाएं दी है। वे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप में भी रहे हैं।