WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Tribal Children Met CM And Speaker: मुख्यमंत्री और स्पीकर से पहली बार मिले जनजातीय वर्ग के बच्चे

WhatsApp Image 2023 02 28 At 7.22.03 PM

भोपाल: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम से आज जनजातीय वर्ग के कई बच्चों ने मुलाकात की। पहली बार राजधानी पहुँचने वाले बच्चों ने विधायकों और मंत्रियों से भी भेंट की।

इन बच्चों ने विधानसभा परिसर भी देखा। जनजातीय कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव जिला डिंडौरी के 70 विद्यार्थी जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह की पहल पर भोपाल आए। बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान और विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम से भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों से उनके शिक्षा के साथ ही अन्य विषयों पर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बच्चों ने समूह छायाचित्र भी खिंचवाया।