Hardworking CM: जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए PM मोदी ने शिवराज को बताया ‘ हार्डवर्किंग CM’

अमित शाह समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी!

1564

Hardworking CM: जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए PM मोदी ने शिवराज को बताया ‘ हार्डवर्किंग CM’

Bhopal : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के कई नेताओं ने उन्हें आत्मीय शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने शिवराज के जन्मदिन पर ट्वीट कर उन्हें ‘Hardworking CM’ बताया।

IMG 20230305 WA0030
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने शिवराज के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की।

IMG 20230305 WA0029

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के प्रति श्री चौहान की लगन और समर्पण प्रशंसनीय है। वे इसी समर्पित भाव से प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कार्य करते रहें, ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चौहान से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

IMG 20230305 WA0027

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल प्रदेश कार्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी डॉ रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देकर अभिनंदन किया। इसके बाद मंत्रियों की बैठक हुई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में पौधरोपण कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके अलावा आज प्रदेश की महत्वाकांक्षी ‘लाडली बहना योजना’ की भी शुरुआत हो रही है।

*जन्मदिन पर मुख्यमंत्री की अपील*
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश की जनता से पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा है कि, मेरी प्रार्थना है कि मेरे इस जन्मदिन की खुशी फूल माला और बुके से स्वागत करके न मनाएं। इसके बजाए एक पेड़ लगाएं. पेड़ है तो ऑक्सीजन है, और ऑक्सीजन है तो जीवन है इसलिए वृक्ष भी जीवन है। शिवराज सिंह का पर्यावरण से लगाव किसी से छुपा नहीं है। वे हमेशा प्रदेश की जनता को पर्यावरण को साफ रखने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन प्रदेश की जनता से पौधे लगाने की अपील की है।

*मुख्यमंत्री ने बेलपत्र का पौधा रोपा*
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने जन्मदिन पर सुबह सबसे पहले अपने निवास पर बेलपत्र का पौधा रोपा। इस पहले भी वो इस पूरे सप्ताह में शहर में अलग-अलग जगहों पर पौधारोपण कर चुके हैं। उन्होंने सभी से अपील की थी कि कोई भी व्यक्ति फूल माला और गुलदस्ता लेकर नहीं आए, तो उनसे मिलने आने वाले लोगों ने उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं उन्हे पौधे देकर की है।