Expelled From BJP : कांग्रेस के लिए काम करने की सजा!

470

Bhopal : पृथ्वीपुर उपचुनाव (By Election) के दौरान सेबोटेज के आरोप में BJP ने अपने ही एक बड़े नेता को बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी ने अवधेश प्रताप सिंह (Awadhesh Pratap Singh) को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया। पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव (Prithvipur By-Election) में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की यह कार्रवाई की गई।

अवधेश प्रताप को MP की पूर्व CM उमा भारती का समर्थक माना जाता है। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर 2008 में शुरू किया था। उन्होंने उमा भारती की ‘जनशक्ति पार्टी’ से निवाड़ी विधानसभा के लिए 2008 का चुनाव भी लड़ा था। जब उमा भारती 2009 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई, उसी समय वे भी BJP में वापस आ गए थे।
अवधेश प्रताप सिंह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं। पहले वे जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। वे स्व बृजेंद्रसिंह राठौर के चचेरे भाई हैं। पृथ्वीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह राठौड़ (Nitendra Singh Rathore) के चाचा भी हैं। उन पर पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखने की शिकायते मिल रही थी। उन पर यह अनुशानात्मक कार्रवाई BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने की है। इस कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि अवधेश प्रताप के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। वे दूसरे दल के लिए काम कर रहे थे और उनके इस भितरघात से पार्टी को नुकसान हो रहा था।