अमित लाहोटी बनेंगे MP हाई कोर्ट के जज,सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

46

अमित लाहोटी बनेंगे MP हाई कोर्ट के जज,सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

जबलपुर :ग्वालियर बेंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित लाहोटी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज के पद के लिए सुप्रीम कोर्ट की कालेजियम ने रिकमेंडेशन की है। जल्द उन्हें एमपी हाई कोर्ट में नई जिम्मेदारी मिलेगी। अमित लाहोटी मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में पूर्व एक्टिंग चीफ जस्टिस केके लाहोटी के बेटे हैं।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायिक नियुक्तियों को लेकर एक अहम निर्णय लेते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में वकील अमित लाहोटी को जज नियुक्त करने की सिफारिश की है. 2 जून 2026 को हुई बैठक में लिए गए इस फैसले के तहत कई अन्य राज्यों के हाई कोर्ट के लिए भी नए जजों के नामों को मंजूरी दी गई है. कॉलेजियम, जिसकी अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत कर रहे हैं, ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के लिए भी कई नामों को स्वीकृति दी है. इस सिफारिश के बाद अब अंतिम निर्णय केंद्र सरकार और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू होगा.

अमित लाहोटी के नाम पर कॉलेजियम की मुहर

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 जून 2026 की बैठक में अधिवक्ता अमित लाहोटी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. कॉलेजियम के बयान में कहा गया है कि उनके नाम की सिफारिश को अनुमोदित कर दिया गया है और आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.SC Collegium Recommendations: हाई कोर्ट जज नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश

कॉलेजियम ने कर्नाटक हाई कोर्ट के लिए छह अधिवक्ताओं के नामों पर भी मुहर लगाई है. इनमें राघवेंद्र सीताराम श्रीवत्स, हेमा कुलकर्णी, सुब्रमण्य रंगाराव, थडागवाड़ी प्रकाश विवेकानंद, बक्केश्वर प्रमोद और होम्बे गौड़ा शांति भूषण शामिल हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के लिए न्यायिक अधिकारियों चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल के नाम प्रस्तावित किए गए हैं.